Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत पाइप बिछाने का काम शुरू, शहरवासियों को जल्द ही पीने को मिलेगा सतलुज दरिया का पानी
surface-water-project-start-in-jalandhar

जालंधर में सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत पाइप बिछाने का काम शुरू, शहरवासियों को जल्द ही पीने को मिलेगा सतलुज दरिया का पानी

जालंधर : जिले में पीने के लिए सतलुज दरिया का पानी सप्लाई करने के सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। शहर के कई इलाकों में लार्सन एंड टुर्बो कंपनी ने पाइप लाइन बिछाने के लिए पाइपें पहुंचा दी हैं। शनिवार को अड्डा होशियारपुर के पास पाइप लाइन बिछाई गई। शहर में 97 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है और इसके तहत पहले उन इलाकों पर फोकस रहेगा जहां पर अभी नई सड़क नहीं बनाई गई हैं।

इस प्रोजेक्ट के तहत मेन वाटर स्टोरेज और ट्रीटमेंट प्लांट आदमपुर के गांव जगरावां में होगा वहां से 17 किलोमीटर पाइप लाइन के जरिए शहर तक पानी आएगा। शहर में 40-40 एमएलडी के पांच अंडर ग्राउंड वाटर टैंक बनाए जाएंगे। इन वाटर टैंक और शहर के वाटर सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को जोड़ने के लिए 80 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है।

गांव जगरावा में अंडरग्राउंड वाटर टैंक के लिए खुदाई चल रही है और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम भी शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट तीन साल में पूरा किया जाना है। जहां नई सड़क नहीं बनी, वहां प्राथमिकता से पाइप बिछेगी पाइप लाइन जिन इलाकों में बिछाई जानी है उसकी रूपरेखा विधायकों की अध्यक्षता में तय कर दी गई है।

 

source link


Leave a Reply