Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing सुखबीर सिंह बादल को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया

सुखबीर सिंह बादल को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को आज गुरुद्वारा श्री अम्ब साहिब के पास से मोहाली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह मोहाली की ओर रवाना हो रहे थे। गिरफ्तारी को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है और इसे एक बड़ी सियासी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एसपी रैंक के एक अधिकारी ने गुरुद्वारा परिसर के बाहर ही सुखबीर बादल को रोक लिया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई। बादल ने अधिकारी से सवाल किया, “आप मुझे नहीं रोक सकते, आप कौन हैं?” यह संवाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

एक वीडियो में सुखबीर बादल पुलिस अधिकारी से कहते दिखे, ‘मुझे जाने दो, मैं गुरद्वारे में मत्था टेकने जा रहा हूं। क्या वे (AAP सरकार) अकाली कार्यकर्ताओं से इतने डरे हुए हैं?’ बादल ने AAP सरकार पर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया।

बता दें कि, अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को एक बार फिर मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना था। इसी सिलसिले में सुखबीर बादल मोहाली जा रहे थे।


Leave a Reply