Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing भोग समारोह के दौरान सुखबीर बादल पिता को याद करते हुए भावुक दिखाई दिए
Sukhbir Badal appeared emotional remembering his father during the Bhog ceremony.

भोग समारोह के दौरान सुखबीर बादल पिता को याद करते हुए भावुक दिखाई दिए

श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत सरदार प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल में रखे गए भोग समारोह दौरान उनके बेटे और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने नम आँखों से पिता को किया याद और भावुक दिखाई दिए। इस दौरान सुखबीर बादल ने अपने संबोधन में दिवंगत पिता को याद करते कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल एक सच्चे देशभक्त थे। जितना प्यार पूरी पार्टी और संगत ने उनके पिता को दिया है, उसके लिए शब्द नहीं है कि वह धन्यवाद कर सकें।

इस अवसर पर बादल परिवार सहित कई बड़ी शख्सियतें और अकाली दल की लीडरशिप मौजूद रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पहुंचकर स. बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम अरदास में अमित शाह के अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों, हरियाणा के पूर्व सी.एम. प्रकाश चौटाला, एस.जी.पी.सी. प्रधान हरजिंदर सिंह धामी भी पहुंचे।

सुखबीर बादल ने कहा कि देश के कोने-कोने से संगत दुख बांटने के लिए आ रही है। बादल साहब ने हमेशा भाईचारे से रहना सिखाया है, वह हर धर्म का सत्कार करते थे। सभी धर्मों के लोगों को वे अपना समझते थे। महापुरुषों का हाथ हमेशा ही उन पर रहा है। उन्होंने कहा कि बादल साहब हमेशा कहते थे कि देश तभी मजबूत होगा जब पंजाब मजबूत होगा। उन्होंने अपना सारा जीवन गरीबों और किसानों की सेवा में समर्पित किया है।सुखबीर बादल ने आई हुई संगत से माफी मांगते कहा कि अगर जाने-अनजाने उनसे कोई गलती हुई हो तो उन्हें माफ करे। अगर परिवार से भी गलती हुई हो तो उन्हें भी माफ कर दें।


Leave a Reply