Latest news
चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में ‘गन कल्चर’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 538 असलहा लाइसेंस रद्द
Strict action against 'gun culture' in Jalandhar, 538 firearms licenses canceled

जालंधर में ‘गन कल्चर’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 538 असलहा लाइसेंस रद्द

जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर जिले में ‘गन कल्चर’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने शुक्रवार को जिले में 538 असलहा लाइसेंस रद्द कर दिए। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार व्यक्तियों को जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों की प्रशासन द्वारा समीक्षा की गई थी, जिसके बाद इन लाइसेंसों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इन 538 लाइसेंसों में से 362 लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान नैगेटिव पुलिस रिपोर्ट के कारण रद्द कर दिए गए हैं जबकि शेष 176 लाइसेंस विभिन्न कारणों से रद्द किए गए हैं। लाइसेंस धारकों की मृत्यु के कारण 101 असलहा लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इसी तरह 25 मामलों में लाइसेंसधारी देश छोड़कर विदेश में रहते हैं, जबकि री-वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान 50 मामलों में पुलिस रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दी है, इसलिए अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो सख्त कारर्वाई की जाएगी। किसी को भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और यदि कोई अपने लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कारर्वाई की जाएगी।


Leave a Reply