Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सोनू सूद कोरोना टीकाकरण अभियान का प्रचार करने अमृतसर पहुंचे, श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा
Sonu Sood arrives in Amritsar to promote Corona vaccination campaign, foreheaded in Sri Harimandir Sahib

सोनू सूद कोरोना टीकाकरण अभियान का प्रचार करने अमृतसर पहुंचे, श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

अमृतसर (संदीप ) : बालीवुड अभिनेता सोनू सूद बुधवार को कोरोना टीकाकरण अभियान के प्रचार की शुरुआत करने से पहले श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में सुख शांति और देशवासियों के स्वास्थय के लिए वाहेगुरु के आगे अरदास की।

हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद सूद ने कहा कि टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागृत करने से पहले वह गुरु घर नतमस्तक होने के लिए आए हैं। लोगों को कोरोना के प्रति जागृत होते हुए सरकार की ओर से कोरोना के बचाव के लिए तय किए गए नियमों का पालन करना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाना चाहिए और शारीरिक दूरी आदि के नियमों की सख्ती से पालना करनी चाहिए। तभी वह अपने आप और देश के अन्य लोगों का बचाव कर सकते हैं।

सोनू सूद भारत में टीकाकरण अभियान को प्रमोट कर रहे हैं। बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर सोनू सूद अटारी बॉर्डर से फ्लैग ऑफ कर टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। सोनू सूद ने कहा कि उन्हें टीकाकरण अभियान के साथ जुड़ने पर गर्व है।

 

source lnik


Leave a Reply