Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing केदारनाथ में 14 फीट तक जमी बर्फ, बर्फबारी की वजह से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद
Snow up to 14 feet in Kedarnath, Badrinath highway closed at many places due to snowfall

केदारनाथ में 14 फीट तक जमी बर्फ, बर्फबारी की वजह से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद

देहरादून : खबर मिली है कि एक पखवाड़े से समय-समय पर हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ में 14 फीट तक बर्फ जम गई है। मिली जानकारी अनुसार बदरीनाथ धाम में लगभग पांच और हेमकुंड साहिब में छह फीट तक बर्फ जम गई है। वहीँ केदारनाथ क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बता दे कि केदारनाथ में इन दिनों कुछ साधु रह रहे हैं। इसके अलावा द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्र भी बर्फ से लकदक हैं। वहीँ निचले इलाकों में दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। जानकारी मिली है कि बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में काफी बर्फ जम गई है। इसके बाद बर्फबारी से जोशीमठ-औली, बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे और गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे जगह-जगह बंद हो गए हैं।

 


Leave a Reply