Latest news
पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर खाक, फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Heavy fire in passenger train, three coaches burnt, fire brigade engages in extinguishing the vehicles

पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर खाक, फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुझाने में जुटीं

रोहतक : हरियाणा के रोहतक में पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन के 3 डिब्बे बुरी तरह जल गए। ट्रेन यार्ड में खड़ी थी और इसे चार बजे दिल्‍ली के लिए रवाना होना था। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान ट्रेन में यात्री नहीं थे। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। 04453 नंबर की गाड़ी 12 बजे दिल्ली से रोहतक आयी थी और शाम 4 बजे दिल्ली जाना था।

गनीमत रही कि यार्ड में खड़ी ट्रेन में आग लगी है। यदि रेलवे स्टेशन पर खड़े रहने के दौरान आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दी गई।प्रत्‍यक्षदर्शियों ने कहा कि जिस तरह से आग लगी और आग की लपटों के बाद आसमान धुएं के गुबार से भर गया। ऐसा मंजर हमने फिल्‍मों में ही देखा था। अगर ट्रेन में यात्री होते और फिर आग लग जाती तो लाशें ही लाशें नजर आती। फायर बिग्रेड की गाडि़यां समय पर पहुँचने से पूरी ट्रेन जलने से बच गई, मगर तीन बोगी पूरी तरह से जल गई।

 

source link


Leave a Reply