Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात
Singer Sidhu Musewala's parents met Home Minister Shah

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और उनकी माता सरपंच चरण कौर ने आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वहीँ मुलाकात के दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर रोने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर अमित शाह से मूसेवाला हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने मांग की। वहीँ इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और गवर्नर बीएल पुरोहित मौजूद रहे।

इस दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गृह मंत्री शाह को बताया कि उनके बेटे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह छोटे से गांव से उठकर मशहूर हो गया। बोले 6 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक कातिल पकड़े नहीं गए। मूसेवाला की हत्या करने वाले राजस्थान और हरियाणा के भी बताए जा रहे हैं। इसलिए सेंट्रल एजेंसी से इसकी जांच करवाई जाए। वहीँ गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि परिवार को इंसाफ दिलाने में केंद्र सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।

 


Leave a Reply