Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा में सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या, एयर इंडिया बम धमाके में आया था नाम
Sikh leader Ripudaman Singh Malik shot dead in Canada, name came in Air India bomb blast

कनाडा में सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या, एयर इंडिया बम धमाके में आया था नाम

1985 के एयर इंडिया बम विस्‍फोट (Air India Bomb Blast) मामले में बरी किए जा चुके बिजनेसमैन और सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक (Ripudaman Singh Malik) की कनाडा के वैंकूवर में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। यह घटना स्‍थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 9 बजे की है, जब वह अपने ऑफिस जा रहे थे। रिपुदमन सिंह ने इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी।

उन्होंने पत्र लिखकर सिख समुदाय के लिए मोदी सरकार की तरफ से उठाए गए अभूतपूर्व कदमों के लिए आभार व्‍यक्‍त किया था। दावा किया जा रहा है कि मलिक की हत्‍या इसी के चलते की गई है। पंजाबी मूल के कनाडाई सिख रिपुदमन सिंह पर कभी खालिस्‍तानी होने का आरोप लगा था। 1985 में एयर इंडिया कनिष्‍का बम विस्‍फोट मामले को लेकर उन पर लंबे समय तक कनाडा में केस चला था। 2005 में उन्‍हें इस मामले में बरी कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि रिपुदमन सिंह ने खालसा क्रेडिट यूनियन की स्‍थापना की थी।

विमान हादसे में 331 लोगों ने गंवाई थी जान

22 जून, 1985 को एयर इंडिया का विमान कनाडा से दिल्‍ली के रवाना हुआ था। आयरिश हवाई क्षेत्र में आसमान में विमान में जोरदार विस्‍फोट हुआ और 331 यात्रियों की मौत हो गई। कनाडा में रहने वाले सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक को इस मामले में आरोपी माना गया और लंबे समय तक उन पर मुकदमा चला।

टुकड़े टुकड़े होकर सागर में जा गिरा था विमान

धमाके के वक्‍त एयर इंडिया का कनिष्‍क विमान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से करीब 45 मिनट की दूरी पर था। विमान में सवार 22 क्रू मेंबर सहित सभी 307 यात्री मारे गए। यात्रियों में ज्‍यादातर भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे। विस्‍फोट के बाद विमान टुकड़े टुकड़े होकर अटलांटिक महासागर में जा गिरा। कुछ यात्रियों के शव की जांच और मेडिकल चेकअप में पता चला कि उनकी मौत विस्‍फोट नहीं बल्कि समुद्र में डूबने के कारण हुई। वे विमान के ऐसे हिस्‍से में बैठे थे जहां वे ब्‍लास्‍ट से बच गए।


Leave a Reply