Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की खुशहाली, तरक्की तथा उज्जवल भविष्य के लिए सिद्धू का जीतना बहुत जरूरी है  : कमलदेव जोशी
Sidhu's victory is very important for Punjab's prosperity, progress and bright future: Kamaldev Joshi

पंजाब की खुशहाली, तरक्की तथा उज्जवल भविष्य के लिए सिद्धू का जीतना बहुत जरूरी है : कमलदेव जोशी

जालंधर : आल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के पंजाब प्रधान कमलदेव जोशी ने इंडिया लिविंग न्यूज़ के मुख्य संपादक अनुराग से अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि पांच बार विधायक तथा केबिनेट मंत्री रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू एक साफ सुथरी छवि तथा ईमानदार व्यक्तित्व के मालिक हैं। उन्होंने मौजूदा समय में वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं।

श्री जोशी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के व्यक्तित्व की परिभाषा इस बात से आसानी से की जा सकती है कि जब उन्होंने अमृतसर से चुनाव लडा तो कहा था कि वह अमृतसर को छोड़ कर कहीं नहीं जाएंगे और उन्होंने यह सच साबित कर दिया। और तो और उन्होने अपने असूलों से समझौता ना कर केबिनेट मंत्री का पद त्याग दिया था। ऐसे में अगर इस बार सिद्धू अमृतसर से चुनाव हारते हैं तो यह हार केवल नवजोत सिंह सिद्धू की नहीं अपितु पूरी कांग्रेस पार्टी तथा ईमानदारी की हार होगी। उन्होंने आगे अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तविकता यह है कि सिद्धू एक बड़बोले नेता हैं ना तो वह खुद करप्ट है और ना ही करप्शन बर्दाश्त करते हैं। वर्तमान परिस्थितियों में पंजाब को ऐसे ईमानदार नेता की बहुत बड़ी जरूरत है। जो अपनी कुशाग्र बुद्धि, ईमानदारी से पंजाब को फिर से देश का अग्रिम प्रदेश बना सकें।

 


Leave a Reply