Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की AAP सरकार के मंत्री के बयान पर भड़के सिद्धू मूसेवाला के पिता
Sidhu Musewala's death anniversary tomorrow: Father appeals to reach as many people as possible

पंजाब की AAP सरकार के मंत्री के बयान पर भड़के सिद्धू मूसेवाला के पिता

अमृतसर : पंजाब में AAP पार्टी के कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दिए बयान के पर सिद्धू के पिता बलकौर सिंह को दुख पहुंचा है। दरअसल, अमन अरोड़ा ने पंजाब विधानसभा के दौरान कह दिया कि सिद्धू मूसेवाला के बारे में परिवार गलत जानकारियां दे रहा है। सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी कम की गई थी। घटना के दिन वह अपने दो गनमैन भी साथ नहीं लेकर गए थे।

मंत्री का ये बयान सुनने के बाद अब सिद्धू मूसेवाला कि पिता बलकौर सिंह ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री अमन अरोड़ा की तरफ से बोले गए शब्दों ने दुख पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जिस तन लागे, उस तन जाने, कौन जाने पीड़ पराई। उन्होंने कहा सरकार का कसूर छिपाने के लिए मंत्री अरोड़ा उनका कसूर निकाल रहे हैं।

पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह गलती मानते हैं। उन्होंने ढील बरती और अपना बच्चा गंवा लिया, लेकिन जो आपने किया, उसके लिए क्या सजा ली सरकार ने। किस अफसर पर कार्रवाई की गई।


Leave a Reply