Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को हत्यारों ने सटीक रेकी के साथ अंजाम दिया, मूसेवाला की पिस्टल में पूरी गोलियां होतीं तो शायद बच जाते
Sidhu Musewala's new song 'Mera Naam' will be launched on this day!

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को हत्यारों ने सटीक रेकी के साथ अंजाम दिया, मूसेवाला की पिस्टल में पूरी गोलियां होतीं तो शायद बच जाते

चंडीगढ़ : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सटीक रेकी के साथ अंजाम दिया गया था। बताया जा रहा है कि हत्यारे 3 दिन से मूसेवाला की रेकी कर रहे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार हत्याकांड में इस्तेमाल कोरोला कार में ही रेकी होती रही। वहीँ पुलिस ने मूसेवाला के घर के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। मूसेवाला के साथ थार में मौजूद गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने खुलासा किया कि जब कार के जरिए हत्यारों ने पीछा किया तो मूसेवाला उन्हें फोटो खिंचवाने वाले फैन समझते रहे। हालांकि, अगर उनके पिस्टल में पूरे कारतूस होते तो शायद मूसेवाला की जान बच सकती थी।

घटना वाले दिन मूसेवाला थार जीप खुद चला रहे थे। जैसे ही वह घर से 500 मीटर बाद मेन रोड पर आए तो उनके पीछे कोरोला गाड़ी लग गई। एक दोस्त ने कहा कि शायद कोई हमारा पीछा कर रहा है। हमें रास्ता बदल लेना चाहिए। इस पर मूसेवाला बोले कि कोई फैन होगा। कुछ देर बाद फिर अचानक कोरोला तेज गति से पीछे से आई और ओवरटेक करते हुए बराबर आकर चलने लगी।

तभी कोरोला गाड़ी में सवार हमलावरों ने थार पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने गोली मारकर उसके तीनों टायर पंचर कर दिए। मूसेवाला ने दोस्तों को कहा कि घबराओ मत, हौसला रखो, मेरे पास पिस्टल है। इसके बाद मूसेवाला ने पिस्टल निकाली और लगातार 2 फायर किए। यह देख कोरोला वाले डर गए कि मूसेवाला के पास भी हथियार है। उन्होंने कोरोला आगे भगा ली। हालांकि, पिस्टल में सिर्फ 2 ही कारतूस थे। इसका पता मूसेवाला को भी नहीं था। जब पीछे फायरिंग बंद हुई तो कोरोला वाले रुक गए। तब तक उनके बोलेरो वाले साथी भी आ गए और मूसेवाला पर अटैक कर दिया गया।

गुरविंदर और गुरप्रीत ने कहा कि सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। हत्यारों के पास मॉडर्न गन थी, जिससे गोलियां लगातार चल रही थीं। लेकिन उनका टारगेट सिर्फ और सिर्फ मूसेवाला था। बोनट पर चढ़कर भी उन्होंने ड्राइवर साइड पर ही फायरिंग की।मूसेवाला की मौत तय करने के बाद ही वह हत्यारे वहां से भागे। वहीँ मूसेवाला की हत्या में रूसी AN-94 असॉल्ट राइफल के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।

 


Leave a Reply