Latest news
जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो... जालंधर: गुरु मां देवी रानी जी के चालीसवें पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जालंधर : जालंधर कैंट के साथ 75 रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के फाजिल्का में बम मिलने से फैली सनसनी
Sensation spread due to bomb discovery in Punjab's Fazilka

पंजाब के फाजिल्का में बम मिलने से फैली सनसनी

फाजिल्का : बड़ी खबर है कि पंजाब के फाजिल्का के नजदीकी गांव बाधा के पास एक खेत में पुराना बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी अनुसार ये बम बाधा गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इसे अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार गांव बाधा निवासी सुरजीत सिंह अपने खेत में धान के लिए जुताई कर रहा था। इसी बीच उसे अपने खेत में बम जैसी वस्तु मिली। इसकी सूचना मिलने पर फाजिल्का के एसएसपी ओर एसएचओ मौके पर पहुंचे।

बाद में बीएसएफ अधिकारियों से तालमेल कर बरामद बम की जानकारी साझा की गई। उन्हें पता चला कि यह एक 51 मोर्टार है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह 1965 या 1971 के युद्ध के समय का है। आशंका है कि तब से ये वहां पड़ा हुआ होगा । पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है।


Leave a Reply