Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन जारी, टोल प्लाजा कंपनी को करीब सात करोड़ से ज्यादा का हो चुका नुकसान
Traveling has become expensive, Ladowal Toll rates of Punjab have increased, now you will have to pay this much tax.

लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन जारी, टोल प्लाजा कंपनी को करीब सात करोड़ से ज्यादा का हो चुका नुकसान

पंजाब : खबर है कि पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा पर आने वाले समय में विवाद और बढ़ सकता है। बता दे एक साल में तीन बार टोल रेट बढ़ाए जाने के खिलाफ किसान जत्थेबंदियों की तरफ से धरना प्रदर्शन शनिवार को सातवे दिन भी जारी रहा। किसान जत्थेबंदियों ने सभी वाहनों को फ्री में निकलवाया। बताया जा रहा है टोल प्लाजा को अब तक सात करोड़ से ऊपर के नुकसान का अनुमान है।

किसान जत्थेबंदियों ने अब नया ऐलान कर दिया है। किसान जत्थेबंदियों का कहना है कि अगर टोल कंपनी की तरफ से उनके साथ कोई बातचीत नहीं की गई या फिर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की गई तो तीस जून को लाडोवाल टोल प्लाजा के अधिकारियों के दफ्तरों को ताला लगा दिया जाएगा। इस मामले में पंजाब की कई यूनियन ने समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा जब तक हमारी मांगों को नेशनल हाईवे अथॉरिटी मान नहीं लेगी तब तक यह धरना प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।


Leave a Reply