Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पठानकोट में पाक सीमा से सटे क्षेत्र में दो संदिग्ध दिखने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
Search operation started in Pathankot due to two suspicious looks in the area adjacent to the Pak border

पठानकोट में पाक सीमा से सटे क्षेत्र में दो संदिग्ध दिखने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू

पठानकोट : पाकिस्तान सीमा से सटे पठानकोट के चटपट बनी शिव मंदिर के समीप स्थित गांव मकीमपुर में दो संदिग्ध देखे गए। इसकी सूचना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने यह सर्च ऑपरेशन मकीमपुर के एक व्यकित की सूचना के बाद चलाया है। सूचना मिलते ही एएसपी आदित्य, एसपी आपरेशन हेमपुष्प शर्मा, डीएसपी सिटी राजेंद्र मन्हास तथा तीन थानों के प्रभारियों के साथ-साथ लगभग 100 से अधिक पुलिस मुलाजिमों ने मकीमपुर स्थित नहर के किनारे स्थित गुज्जरों के डेरे, डेहरीवाल एरिया स्थित जंगल तथा आसपास के एरिया की सर्च की। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि गांव मकीमपुर के एक व्यकित ने जंगल के साथ-साथ बहती नहर के पास दो संदिग्धों को घूमते देखा। जैसे ही उक्त व्यकित की नजर संदिग्धों पर पड़ी तो उक्त दोनों पुन: समीप स्थित झाड़ियों में जा छिपे। उसने इसकी सूचना तत्काल थाना सदर पुलिस को दी। इसके बाद एसएसपी ने थाना सदर पुलिस तथा पुलिस लाइन से करीब एक सौ से अधिक मुलाजिमों को तत्काल सर्च के लिए तैनात कर दिया। पुलिस की ओर से इस ऑपरेशन को अभी भी जारी रखा गया है।

एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि फिलहाल एक सौ से अधिक मुलाजिमों तथा स्पेशल फोर्स की ओर से आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन की जा रही है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, परंतु अभी तक कोईं संदिग्ध पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

 

source link


Leave a Reply