Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कोरोना के कारण एक बार फिर से स्कूल किये गए बंद , सिर्फ इन दो कक्षाओं की लगेंगी क्लासें
Announcement of holiday in government and private schools on Monday, July 10 in these areas of Jalandhar, DC issued instructions

पंजाब में कोरोना के कारण एक बार फिर से स्कूल किये गए बंद , सिर्फ इन दो कक्षाओं की लगेंगी क्लासें

चंडीगढ़ ( सनी ): पंजाब में कोरोना के कारण एक बार फिर से सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राज्‍य में कोरोना के हालात के कारण पंजाब सरकार ने यह फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों को निर्देश के तहत 10 वीं और 12 वीं की कक्षाओं छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं के लिए छुटियों की घोषणा कर दी गयी है। साथ ही ये निर्देश भी दिए गए है कि विद्यार्थी पढाई संबंधी कोई भी जानकारी लेने के लिए स्कूल आ सकते है। इस दौरान सभी स्कूलों के टीचर पहले की तरह स्कूलों में उपस्थित रहेंगे।

राज्‍य में कोरोना के कारण मोहाली, लुधियाना, पटियाला में आज रात से नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक इन शहरों में कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ ही राज्‍य के अन्‍य क्षेत्रों में भी कर्फ्यू लगाने पर सरकार व प्रशासन द्वारा विचार किया जा रहा है। कोरोना वायरस को लेकर सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर भी नकेल कसी जाएगी। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 10 हजार से ऊपर पहुंच गई है।

 


Leave a Reply