Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के लतीफपुरा पहुंचे SC कमीशन चेयरमैन विजय सांपला
SC commission chairman Vijay Sampla reached Latifpura in Jalandhar

जालंधर के लतीफपुरा पहुंचे SC कमीशन चेयरमैन विजय सांपला

जालंधर : आपको बता दे कि जालंधर के लतीफपुरा में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा कोर्ट के आदेश पर लोगों के घर गिरा दिए जाने के बाद सहानुभूति जताने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। वहीँ आज SC कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला भी लतीफपुरा पहुंचे। उन्होंने लोगों के बीच बैठकर उनकी बात सुनी और बोले कि वह भी यहीं पढ़े हैं।

SC कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला ने लोगों से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा कि अभी वह प्रशासन के अधिकारियों से बात करेंगे। लतीफपुरा के लोगों के साथ किसी भी सूरत में धक्का नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह यहां पर लोगों के मकान गिराए जाने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष में भी उठाएंगे।

बता दे कि दो दिन पहले ही होशियारपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश भी लतीफपुरा पहुंचे थे । केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने लोगों को आश्वासन दिया था कि वह मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने मकान गिराए जाने पर राज्य सरकार की निंदा की थी और कहा था कि यह लोगों के साथ सरासर धक्का हुआ है।


Leave a Reply