Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के इंदिरा पार्क में रेता से भरा टिपर पलटा, टूटा बिजली का खम्बा
Sand trailer overturns in Jalandhar's Indira Park, broken electric pole

जालंधर के इंदिरा पार्क में रेता से भरा टिपर पलटा, टूटा बिजली का खम्बा

जालंधर( अनुराग ) : जालंधर में मंगलवार सुबह इंदिरा पार्क में पार्षद बलराज ठाकुर के घर के नजदीक डॉक्टर भरत पुत्र श्रीधर शर्मा की घर की दीवार की और रेता से भरा टिपर पलट गया।गनीमत रही कि कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। हालांकि बिजली के खम्भे को नुकसान पहुंचा है। वही गली पूरी तरह से बंद होने की वजह से राहगीरों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी देते हुए डॉक्टर भरत ने बताया कि मंगलवार सुबह रेता से भरा टिपर जैसे ही उन के घर के नजदीक पहुंचा तो ड्राइवर की लापरवाही के चलते घर के बाहर गली में सीवरेज के गटर पर टायर चढ़ा दिया।

जिस के बाद गटर का ढक्कन टिपर का भार नही सह सका और ढक्कन टूट गया औऱ टायर अंदर घुस गया। जिस के बाद बेहद जोर से टिपर पलट कर उन की घर की और पलट गया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले की गलियों में इतनी बड़ी और भारी भरकम गाड़ियों को नही लाना चाहिए। ऐसे गाड़ियों से बड़ा हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई कार या व्यक्ति के ऊपर टिपर पलट जाता तो कितना बड़ा हादसा हो जाना था। उन्होंने पार्षद व नगर निगम से अपील की है कि ऐसी बड़ी बड़ी गाड़ियों को कॉलोनियों में घुसने पर पाबंदी लगनी चाहिए। ऐसे बड़े बड़े टिपर सड़कों पर ही चलने चाहिए न कि कॉलोनियों की गलियों में। ऐसे हादसों से किसी की जान भी जा सकती है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक को ओपन करें:-

 

 


Leave a Reply