Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में सैलून मालिक पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Salon owner's husband and wife commit suicide in Jalandhar, stir in the area

जालंधर में सैलून मालिक पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

जालंधर : महानगर में थाना रामामंडी क्षेत्र के अंतर्गत आते उपकार नगर में एक सैलून में काम करने वाले दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान राधा और सागर के रुप में हुई जो कि रामामंडी के अंतर्गत आते उपकार नगर में रहते थे और एक सैलून में काम करते थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों ही शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने एक-दूसरे पर जहर देकर दोनों की जान लेने का आरोप भी लगाया। मृतक सागर की मां सुनीता देवी ने कहा कि मेरे बेटे के सुसरालवाले उसे तंग करते थे जिसके चलते इन दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं इस आरोप के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौत की वजहों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के दौरान अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

 

source link


Leave a Reply