Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing SAD NEWS : मशहूर पंजाबी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हुआ

SAD NEWS : मशहूर पंजाबी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हुआ

जालंधर : पंजाबी संगीत जगत के मशहूर सिंगर और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हंसराज हंस की पत्नी, रेशम कौर का निधन हो गया है । वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज जालंधर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इस दुखद घटना से उनके परिवार और पंजाबी समुदाय को गहरा शोक लगा है। बता दें कि रेशम कौर लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनकी तबियत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके चलते वे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थीं। रेशम कौर करीब 60 साल की थी। उनके इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रेशम कौर के निधन से उनका परिवार और उनके चाहने वाले गहरे दुख में हैं। हंसराज हंस , जो खुद एक लोकप्रिय सिंगर हैं, इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके फैंस भी इस खबर को सुनकर शोक में डूब गए हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

बता दें कि सिंगर हंसराज हंस को पद्मश्री भी मिल चुका है। इसके साथ ही वे दिल्ली से लोकसभा के सांसद भी रह चुके है। हंस पंजाबी लोक और सूफी संगीत के साथ-साथ फिल्मों में भी गाते हैं और उन्होंने अपने ‘पंजाबी-पॉप’ एल्बम भी जारी किए हैं।


Leave a Reply