Latest news
चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में माता के जागरण में अराजक तत्वों ने मचाया उत्पात
ruckus-in-mata-rani-jagran-jalandhar-drunken-boys

जालंधर में माता के जागरण में अराजक तत्वों ने मचाया उत्पात

जालंधर : जालंधर में खाकी का खौफ खत्म होता दिख रहा है। अराजक तत्व सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। खबर मिली है कि देर रात शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में भी माता का जागरण चल रहा था जिसमे गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। यहां पर चल रहे जागरण में कुछ अराजक तत्व घुस आए और उन्होंने जमकर हंगामा किया लोगों के साथ मारपीट भी की। इस में कुछ महिलाओं को भी चोटें आई हैं।

जागरण के आयोजकों का कहना है कि कुछ युवक जागरण में आए। उन्होंने पहले वहां पर आकर लगे लंगर में खाना खाया और वहीं पर खाना खिला रहे लोगों से उलझना शुरू कर दिया। वह नशे में थे , वहां पर मौजूद लोगों ने माहौल खराब न हो इसलिए उन्हें पकड़ कर बाहर निकाल दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह दनदनाते हुए फिर से जागरण में पहुंचे।

अश्लील और भद्दी गालियां निकालनी शुरू कर दी। अराजक तत्वों ने सरेआम चल रहे जागरण में तलवारें निकाल लीं। इससे बाद उन्होंने वहां पर रखे सामान पर तलवारें मारनी शरू कर दी। बताया जा रहा यहां तक कि माता की ज्योति पर भी तलवारें मार कर शांत कर दिया। मोके पर पहुंची पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


Leave a Reply