Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 4 लाख रुपए की हुई लूट
Rs 4 lakh looted in broad daylight in Jalandhar's Indian Bank

जालंधर के इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 4 लाख रुपए की हुई लूट

जालंधर : बड़ी खबर है कि महानगर जालंधर के सिविल लाइन में इंडियन बैंक की ब्रांच से एक लुटेरा कैश जमा करवाने आए बुजुर्ग से 4 लाख रुपए लूट कर फरार हो गया है। बता दे लुटेरा खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए बुजुर्ग के पास आया और उसके भरे हुए वाउचर में गलती बताई। जमा करवाने की बात कहकर उसने कैश ले लिया और फरार हो गया। वहीँ लूट की पूरी घटना बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा गेट में राजन इलेक्ट्रिकल के मालिक 80 वर्षीय विजय चोपड़ा सिविल लाइन के इंडियन बैंक की ब्रांच में रोजाना की तरह कैश जमा करवाने गए थे। बैंक में पहले से बैठे एक लुटेरे ने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताते हुए बुजुर्ग से कहा कि आपने वाउचर ठीक नहीं भरा है। बुजुर्ग से कहा कि कैश दे दो वह काउंटर पर जमा करवा देगा।

इसके बाद लुटेरा काउंटर पर जाने की बजाय सीधा बैंक का दरवाजा खोल कर फरार हो गया। जब तक बुजुर्ग विजय चोपड़ा ने शोर मचाया तब तक लुटेरा फरार हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि वह बैंच में पिछले 40 सालों से आ रहे हैं। उनके साथ ऐसी घटना बैंक में पहली बार हुई है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply