Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing फंदे पर लटका मिला आरपीएफ की महिला कांस्टेबल का शव, शरीर पर मिले निशान
Businessman dies after falling from fifth floor in Jalandhar Heights

फंदे पर लटका मिला आरपीएफ की महिला कांस्टेबल का शव, शरीर पर मिले निशान

जालंधर : खबर है कि रेलवे कालोनी में आर.पी.एफ. की महिला कांस्टेबल ने फंदा लगा कर जान दे दी। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं लेकिन सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतका की पहचान अनीशा (24) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली थी। अनीशा का पति भी उसी के साथ रेलवे कॉलोनी में ही रहता था। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला फंदा लगाकर आत्महत्या करने का ही लग रहा है। बुधवार की देर शाम पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर से महिला का शव बरामद किया। क्राइम सीन की जांच में किसी प्रकार का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। अनीशा के पति अंकुर कुमार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अन्य कोई बात सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply