Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing हरियाणा में लगा 7 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
All the shops except the medical store are closed in the weekend lock down, action will be taken if they are found wandering outside unnecessarily.

हरियाणा में लगा 7 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

पंचकूला: हरियाणा में सात दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। सिरसा में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में अगले रविवार 9 मई तक लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ सकारात्मक सोच के साथ सबको मिलकर जंग लड़नी है। सिरसा में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया गया है। इसके अलावा निजी अस्पतालों के साथ मिलकर संक्रमित मरीजों के लिए और बेड बढ़ाए जाएंगे।

लॉकडाउन की जानकारी राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर भी दी है। बता दें, इससे पहले राज्य के नौ जिलों में वीक एंड लाकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के दौरान राज्य में अनावश्यक रूप से कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। न ही सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर पैदल या वाहन के जरिये घूमने की छूट दी जाएगी। लॉकडाउन के दौरान और क्या-क्या प्रतिबंध रहेंगे इसके बारे में जल्द ही दिशानिर्देश जारी होने की उम्मीद है।

 

source link


Leave a Reply