Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब कांग्रेस में बगावत , नवजोत सिद्धू के करीबी मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा के घर जुटे 23 विधायक, CM बदलने की मांग की
Captain Amarinder Singh said this big thing on Navjot Sidhu's resignation from the post of Punjab Congress President

पंजाब कांग्रेस में बगावत , नवजोत सिद्धू के करीबी मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा के घर जुटे 23 विधायक, CM बदलने की मांग की

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है । वहीँ नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने के बाद माना जा रहा था कि सभी विवाद शांत हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहीँ मंगलवार को कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के आवास पर प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और अन्य सीनियर नेताओं समेत करीब दो दर्जन लोगों की बैठक ने पार्टी की अंदरूनी कलह और तेज होने के संकेत दे दिए। 

इस बैठक के बाद तृप्त बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, सुख सरकारिया और चरनजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से कहा कि उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि CM कैप्टन को बदला जाए, पंजाब में अगले चुनाव में कांग्रेस तभी वापसी कर सकेगी।

सूत्रों की जानकारी अनुसार बैठक में फैसला लेकर चार मंत्रियों और एक विधायक पर आधारित प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है, ये नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिलकर पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात की जानकारी देगा। ये प्रतिनिधिमंडल हाईकमान से पंजाब में CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग करेगा।

प्राप्त जानकरी मुताबिक बाजवा के आवास पर बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी के लिए अलावा विधायक परगट सिंह, दर्शन सिंह बराड़, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कुलबीर सिंह जीरा, परमिंदर सिंह पिंकी, दविंदर सिंह, कुलदीप सिंह वैद, प्रीतम सिंह कोटभाई, सुखपाल सिंह भुल्लर, हरजोत कमल, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा समेत कई अन्य कांग्रेस नेता शामिल थे।

 


Leave a Reply