Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing कश्मीर में आतंकवादियों ने राजस्थान के बैंक मैनेजर की गोली मारकर की हत्या
Rajasthan bank manager shot dead by terrorists in Kashmir

कश्मीर में आतंकवादियों ने राजस्थान के बैंक मैनेजर की गोली मारकर की हत्या

श्रीनगर : बड़ी खबर है कि कश्मीर में आतंकवादियों ने एक और टारगेट किलिंग को अंजाम दे दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर को गुरुवार को कुलगाम में बैंक में घुसकर गोली मार दी गयी । अभी 3 दिन पहले कुलगाम में ही एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वहीँ इलाकाई देहाती बैंक के अधिकारियों ने कहा कि मोहनपोरा ब्रांच में विजय कुमार को आतंकवादियों ने गोली मारी। इसके बाद नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीँ दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और रॉ प्रमुख के साथ मीटिंग की है।

KFF ने ली हत्या की जिम्मेदारी

मिली जानकारी अनुसार आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (KFF) ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। KFF ने चिट्‌ठी जारी कर चेतावनी भी दी है। संगठन ने कहा, जो भी कश्मीर के डेमोग्राफिक बदलाव में शामिल होगा, उसका यही अंजाम होगा। वहीँ पत्र में आगे लिखा है, ‘जो भी बाहरी लोग इस धोखे में रह रहे हैं कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें यहां स्थायी कर देगी, उनके लिए ये आंख खोलने वाला है। अब बाहरी लोगों को वास्तविकता समझ लेनी चाहिए कि उन्हें इसके लिए जान भी गंवानी पड़ेगी। सोचिए, कहीं देर न हो जाए और अगली बारी तुम्हारी हो।’

 


Leave a Reply