Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ी तबियत , गिरफ्तारी के बाद 4.5 किलो वजन हुआ कम
Arvind Kejriwal's health deteriorated in jail, weight lost by 4.5 kg after arrest

अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ी तबियत , गिरफ्तारी के बाद 4.5 किलो वजन हुआ कम

नेशनल न्यूज़ : खबर मिल रही है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में तबियत बिगड़ी है। आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी का कहना है कि 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से अब तक केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। हालांकि, तिहाड़ जेल की तरफ से इस संबंध में बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि केजरीवाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जेल प्रशासन ने वजन कम होने से भी इनकार किया है। ईडी की हिरासत के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आप पार्टी की मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर सीएम के सेहत के बारे में बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अरविंद केजरीवाल एक गंभीर डायबिटिक हैं। स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज बीजेपी उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को खतरे में डाल रही है। उन्होंने लिखा कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।


Leave a Reply