Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिमाचल में बारिश से तबाही, 11 जगह बादल फटे, 4 मरे, 16 लापता…

हिमाचल में बारिश से तबाही, 11 जगह बादल फटे, 4 मरे, 16 लापता…

हिमाचल न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही हुई है। आपदा प्रबंधन की ओर से पिछले 13 घंटे में हुए नुकसान को लेकर भी रिपोर्ट जारी की गई है। 11 जगह बादल फटने के मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार फिलहाल 16 लोग लापता हैं, वहीं, 277 लोगों को सुरक्षित तौर पर बचा लिया गया है। चंबा जिले में 3, हमीरपुर में 51 और मंडी में 233 लोगों को बचाया गया है। इन इलाकों में 10 से ज्यादा घर और लगभग 12 गोशालाएं जमींदोज हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है। सीएम ने कहा कि राज्य में बारिश की वजह से लगभग 500 करोड़ का नुकसान हुआ है। ब्यास नदीं उफान पर है। नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है.

हाल में मंडी जिले में 4 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। पिछले 11 दिन की बात करें तो अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।विभाग की ओर से लोगों को लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। अगले 24 घंटे भी बारिश का खतरा है। सीएम ने टूरिस्ट्स को शहरी इलाकों में रहने को कहा है। सुक्खू ने कहा कि फिलहाल दुर्गम और ग्रामीण इलाकों में हालात सही नहीं हैं। अधिकतर नेशनल हाईवे चल रहे हैं। विभाग की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। बिजली परियोजनाओं को बारिश की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है।

गोहर, बगस्याड, धर्मपुर के इलाकों में बादल फटने के मामले सामने आए हैं। पिछले 2-3 सालों में बादल फटने के मामलों में बढ़ोतरी आई है।


Leave a Reply