Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां

फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां

हरियाणा न्यूज़ : नांगलमूंदी गांव के बस स्टैंड के पास एक बकरी फार्म में रविवार दोपहर को आग लग गई। इससे मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस घटना में 100 से अधिक बकरियां जिंदा जल कर मर गईं। इसमें कई बकरियां झुलसी भी हैं।

आग के समय फार्म में थीं 250 बकरियां
भठेड़ा निवासी कुलजीत का कहना है कि उसका नांगल मूंदी बस स्टैंड के पास बकरी फार्म है, जिसमें करीब 250 बकरियां बंधी थीं। रविवार दोपहर अचानक फार्म में आग लग गई, जिससे कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय कुलजीत किसी काम से बाहर थे। आसपास के लोगों ने जब फार्म से धुआं उठता देखा तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग बुझने तक हो गया सब स्वाह
जब तक आग बुझाई जाती, तब तक बड़ी संख्या में बकरियां आग की चपेट में आ चुकी थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कई बकरियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका। वहीं, झुलसी हुई बकरियों का उपचार करवाया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से बची हुई बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Leave a Reply