Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing नवजोत कौर सिद्धू पर गिरी गाज, कांग्रेस पार्टी ने लिया सख्त एक्शन

नवजोत कौर सिद्धू पर गिरी गाज, कांग्रेस पार्टी ने लिया सख्त एक्शन

पंजाब : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी ने नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की मैंबरशिप से सस्पेंड कर दिया है।

बताया जा रहा है कि, 2 दिनों से नवजोत कौर सिद्धू द्वारा दी जा रही बयानबाजी के चलते सस्पेंड किया है। इसके लिए पंजाब प्रधान वड़िंग ने एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें लिखा है कि, नवजोत कौर सिद्धू को तुरन्त प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से सस्पेंड किया जाता है। जारी हुए आदेशों में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा गया है कि वह कितने समय के लिए पार्टी की मैंबरशिप से सस्पेंड हैं।

इससे बिल्कुल साफ होता है कि पार्टी ने अगले आदेशों तक नवजोत कौर को पार्टी की गतिविधियों से दूर रखा है या फिर कह सकते हैं हमेशा के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। नवजोत कौर के 500 करोड़ वाले बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है।


Leave a Reply