जालंधर : प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान विवादों में घिर गए हैं। आपको बता दें कि नकोदर के प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह जी के सालाना मेले में 20 अगस्त को उनकी परफार्मेंस थी। वहीँ इस मोके गुरदास मान ने डेरे के लाडी शाह को तीसरी पातशाही गुरु अमरदास जी का वंश बता दिया। लेकिन जब इसकी वीडियो वायरल हुई तो सिख संगठन इसे देख भड़क गए । उन्होंने इसके विरोध में गुरदास मान के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए जालंधर रुरल पुलिस के एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना लगा दिया है।
वहीँ अमृतसर से पहुंची सत्कार कमेटी के सदस्यों ने कहा कि गुरदास मान ने गुरु साहिब से इंसान की तुलना की है। उन्होंने कहा ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा हमारी मांग यही है कि गुरदास मान पर कार्रवाई की जाए। वहीँ रुरल पुलिस के SP रवि कुमार ने कहा कि उन्हें इस बाबत शिकायत मिली है, और मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।