Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा

ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा

पंजाब : ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसा हुआ है। एमी विर्क ने सोशल मीडिया के जरिए अपना डर साझा किया है। उनकी पत्नी और बेटी दोनों ही फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात में फंसे हैं और वहां से भारत वापसी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया, ‘संयुक्त अरब अमीरात की स्थिति मेरे दिल पर गहरा असर डाल रही है। मेरी पत्नी और छह साल की बेटी वहीं हैं, और एक पति और पिता होने के नाते, ऐसे समय में भावुक और तनावग्रस्त होना स्वाभाविक है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं बहुत मजबूत बच्ची हूं, पापा, चिंता मत करो… यह सुनना किसी पिता को अच्छा नहीं लगता। हर खबर मुझे व्यक्तिगत रूप से परेशान करती है। सार्वजनिक जीवन में हम चाहे कितने भी मजबूत दिखने की कोशिश करें, आखिर में हम सब परिवार वाले ही हैं।’

सिंगर ने सरकार का भी धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि दोनों देशों की सरकार मिलकर सुरक्षा प्रयासों में जुड़ी हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करता हूं। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वो इस कठिन समय में लोगों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने सभी परिवारों की सुरक्षित वापसी की दुआ भी की।


Leave a Reply