Latest news
PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने 8 लाख रुपए गबन के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार
Punjab Vigilance Bureau arrested former sarpanch for embezzlement of Rs 8 lakh

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने 8 लाख रुपए गबन के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम में सोमवार को ग्राम पंचायत चबेवाल, जिला होशियारपुर के पूर्व सरपंच शिवरंजन सिंह को पंचायत की दुकानों और कियोस्क से 8,04,000 किराया वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फर्जी रसीदों के माध्यम से जो पंचायत के बैंक खाते में जमा नहीं किए गए थे। जिला पुलिस द्वारा दर्ज गबन के इस मामले में वह तीन माह से अधिक समय से फरार चल रहा था। जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरमिंदर सिंह निवासी चबेवाल, जिला होशियारपुर के द्वारा 31.12.2018 को सरपंच बनने के पद संभालने पर पाया गया कि उक्त गांव पंचायत चबेवाल की दुकानों और खोखे आदि के बहुत सारे किराये दुकानदारों की ओर पेडिंग पड़े है। पूर्व सरपंच शिवरंजन सिंह की ओर से इन दुकानों का किराया वसूल करते समय पंचायत की मूल किराया रसीद दुकानदारों की असल रसीद जारी नहीं की बल्कि फर्जी रसीद थमा दी गई। पंचायत के रिकॉर्ड में वसूले गए किराये को प्रविष्टि नहीं किया गया। प्रखंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, होशियारपुर-2 की ओर से इस घोटाले की पड़ताल करने दौरान मौके पर पाया गया कि उक्त दोषी शिवरंजन सिंह की ओर से दुकानदारों और खोखे वालों से किराये के 8,04,000 रुपए की वसूली करके पचांयत के खातों में जमा नहीं करवाए गए और किराये की फर्जी रसीदे तैयार करके दुकानदारों को दी गई।


Leave a Reply