Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पंजाब रोडवेज की बस ने कई लोगों को कुचला, एक की हुई मौत

जालंधर में पंजाब रोडवेज की बस ने कई लोगों को कुचला, एक की हुई मौत

जालंधर : जालंधर-पठानकोट रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बता दें कि, यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस के चालक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस बीच, घटना स्थल पर भारी हंगामा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बस ने एक बाइक, एक रेहड़ी-पटरी वाले और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महिंदर सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी काला बकरा के रूप में हुई है। मकसूदां थाने के एएसआई नरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस पठानकोट से आ रही थी। घटना के बाद यात्रियों को बस से उतारकर दूसरी बस में भेज दिया गया।


Leave a Reply