Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में आज रात आठ बजे के बाद से बसों में 50% यात्रियों की अनुमति
Government buses blockade in Punjab, raw employees of PRTC and PUNBUS on strike for their demands

पंजाब में आज रात आठ बजे के बाद से बसों में 50% यात्रियों की अनुमति

जालंधर (सनी ): कोरोना महामारी से बचाव के लिए पंजाब सरकार की तरफ से जारी की गई गाइडलाइंस के मुताबिक अब प्रदेशभर की यात्री बसों में 50 फीसद यात्री ही सवार करवाए जाएंगे। पंजाब रोडवेज मुख्यालय की तरफ से इस संबंध में अपने समस्त 18 डिपो को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उक्त आदेश प्रदेश में संचालित की जाने वाली निजी बसों पर भी लागू होंगे।

पंजाब रोडवेज के डिप्टी डायरेक्टर परनीत सिंह मिन्हास ने प्रदेश भर में सरकार की तरफ से जारी की गई गाइडलाइंस के मुताबिक 50 फीसद यात्री ही बसों में सवार करवाए जाने की पुष्टि की है। पंजाब रोडवेज जालंधर के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने कहा है कि मंगलवार रात आठ बजे के बाद किसी भी यात्री बस में 50 फीसद से ज्यादा यात्री नहीं होंगे।

 

source link


Leave a Reply