Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के संगरूर की निशा शर्मा ने PM नरेंद्र मोदी को लगाई कोविड वैक्सीन, जानिए कैसे जताई खुशी
punjab-nisha-sharma-vacates-corona-vaccine-to-pm-narendra-modi

पंजाब के संगरूर की निशा शर्मा ने PM नरेंद्र मोदी को लगाई कोविड वैक्सीन, जानिए कैसे जताई खुशी

संगरूर : दिल्ली के AIIMS में वीरवार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाली संगरूर के कटहरा मोहल्ला की निशा शर्मा का परिवार खुशी से गद्गद् है। निशा ने पीएम मोदी को वैक्सीन लगाते समय की फोटो सुबह सात बजे के करीब अपने पिता वरिंदर शर्मा को भेजी और बताया कि आज उसने प्रधानमंत्री मोदी को न केवल वैक्सीन लगाई, बल्कि मोदी ने उससे बातचीत भी की। पंजाब पुलिस में एएसआइ के पद पर तैनात वरिंदर शर्मा अपनी बेटी की इस प्राप्ति से बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी बेटी का हौसला बढ़ाया। निशा शर्मा सहित उनके साथ एक अन्य नर्स नवेदिता भी मौजूद थीं।

निशा के पिता ने निशा की मां को वैक्सीन लगाए जाने की बात बताई। मां को भी विश्वास नहीं हुआ, तो उन्होंने तस्वीर दिखाई। निशा ने बताया कि उसे सुबह छह बजे ही जानकारी मिली थी कि किसी वीवीआइपी को वैक्सीन लगाई जानी है। जब उनके सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे तो उसे खुद पर विश्वास नहीं हुआ कि वह पीएम को वैक्सीन लगाने जा रही है।

वैक्सीन लगवाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे पूछा कि वह कहां से है तो उसने बताया कि पंजाब के जिला संगरूर की रहने वाली है और एम्स में पढ़ाई कर चुकी है। वह हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने चाहती थी और उनकी बातों से काफी प्रभावित थी, आज उसे मुलाकात करने का मौका मिला। निशा ने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए 45 वर्ष व इससे अधिक आयु के लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं। प्रधानमंत्री मोदी खुद वैक्सीन की दो डोज ले चुके हैं।

 

source link


Leave a Reply