Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार के अधिकारीयों को नेशनल हाइवे पर पड़ने वाले टोल टैक्स से नहीं मिल पाएगी छूट , NHAI ने भेजे गए प्रस्ताव को मानने से किया इंकार

पंजाब सरकार के अधिकारीयों को नेशनल हाइवे पर पड़ने वाले टोल टैक्स से नहीं मिल पाएगी छूट , NHAI ने भेजे गए प्रस्ताव को मानने से किया इंकार

पंजाब : पंजाब सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों को नेशनल हाइवे पर पड़ने वाले टोल टैक्स से छूट नहीं मिल पाएगी। सरकार की तरफ से नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को भेजा गया प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। NHAI ने इस प्रस्ताव को मानने से मना कर दिया है। पंजाब सरकार ने इस प्रस्ताव को बीते दिनों विशेष सत्र में भी पास कर दिया था।

सरकार ने 8 जून को NHAI को भेजे अपने आदेश में कहा- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, SDO, JE, पटवारी, जिलेदार, डिप्टी कलेक्टर वाटर रिसोर्स जो अपनी ड्यूटी के लिए टोल बैरियर पार करते हैं। उन्हें टोल टैक्स फ्री किया जाए। प्रिंसिपल सेक्रेटरी वाटर रिसोर्स ने इस बारे में हरियाणा के पंचकूला में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस को भी पत्र लिखा।

NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी विपनेश शर्मा ने जल स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव को खत लिखकर कहा है- जल स्रोत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की श्रेणियां नेशनल हाइवे फील रूल 2008 के पहरा 11 में बताए गए व्यक्तियों, अधिकारियों आदि की सूची में नहीं आते हैं। जिसके चलते NHAI पंजाब सरकार के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकता।

बता दे पंजाब सरकार ने इस प्रस्ताव को NHAI को 8 जून को भेजा था। लेकिन यही प्रस्ताव पंजाब सरकार ने बीते दिनों बुलाए गए विशेष पंजाब विधानसभा सत्र में भी पास किया था। जिसे पंजाब विधानसभा ने मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद इन अधिकारियों को पंजाब सरकार के टोल पर तो छूट मिलेगी, लेकिन नेशनल हाइवे के टोल पर पैसे देने होंगे।


Leave a Reply