Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्ररों और एस.एस.पीज. को जारी किए सख्त निर्देश

पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्ररों और एस.एस.पीज. को जारी किए सख्त निर्देश

पंजाब : क्रिसमिस और नववर्ष को निकट देखते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य भर मे सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है और सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्ररों और एस.एस.पीज. को दिशा-निर्देश जारी करके अपने-अपने क्षेत्राधिकार में पड़ते संवेदनशील इलाकों में गहन सुरक्षा-व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ अगले कुछ दिनों तक लगातार ऑनलाइन बैठकें करने और उन्हें चुस्त-दुरुस्त बनाने का भी निर्णय लिया है।

डी.जी.पी. ने कहा कि सीमावर्ती जिलों जैसे अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन आदि मे सुरक्षा की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि एक तो सीमावर्ती क्षेत्रों में धुंध का मौसम होने के कारण सीमा पार से देश व समाज विरोधी तत्वों को अपनी गतिविधियां तेज करने का मौका मिलता है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस उच्चाधिकारियों से कहा है कि वह अपने क्षेत्रों में नाइट डोमिनैंस आप्रेशन को तेज करें जिससे कि देश विरोधी तत्वों को लगातार यह संदेश मिले कि जमीनी स्तर पर पुलिस की उपस्थिति मौजूद है। उन्होंने राज्य में प्रविष्ट होने वाले मार्गों पर चैकिंग अभियान तेज करने के भी आदेश जारी किए हैं और अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की पूरी तरह से चैकिंग करने के लिए कहा गया है।

विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहनों की अंतर्राज्यीय सीमा पर विशेष रूप से चैकिग करने के लिए कहा गया है। पंजाब पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले ही सैकंड लाइन आफ डिफैंस की भूमिका निभा रही है। इन क्षेत्रों में भी स्थापित किए गए पुलिस नाकों को और मजबूत बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। धुंध के मौसम को देखते हुए डी.जी.पी. ने जनवरी और फरवरी दोनों महीनों में बार्डर के नजदीक पड़ते सभी इलाकों में सुरक्षा और बढ़ा दी है। इन क्षेत्रों में स्थित पुलिस थानों को भी रात के समय विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।


Leave a Reply