Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing भ्रष्टाचार मामले में घिरे पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग , ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते 30.24 करोड़ घपले का लगा आरोप
Punjab Congress chief Raja Warding also received death threats

भ्रष्टाचार मामले में घिरे पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग , ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते 30.24 करोड़ घपले का लगा आरोप

चंडीगढ़ : अब AAP सरकार के टारगेट पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आ गए हैं। बड़ी खबर सामने आ रही है कि वड़िंग के ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते बसों की बॉडी को लेकर 30.24 करोड़ के घपले के आरोप लगाए जा रहे हैं। उनपर आरोप लगाए जा रहे है कि पंजाब में सस्ती बॉडी होने के बावजूद वड़िंग के मंत्री रहते राजस्थान के जयपुर स्थित कंपनी से बॉडी लगवाई गई। वहीँ इसके लिए ज्यादा रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा बसों को राजस्थान भेजने पर भी करीब डेढ़ करोड़ का फालतू डीजल खर्च हुआ।

प्राप्त जानकारी अनुसार राजा वड़िंग पिछली CM चरणजीत चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार में 3 महीने ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे। इस दौरान पंजाब रोडवेज और PRTC के लिए 840 बसें खरीदी गई। जिनकी बॉडी राजस्थान की कंपनी से लगवाई गई। राजस्थान की कंपनी ने एक बस की बॉडी के बदले 12 लाख रुपए लिए।

वहीँ ट्रांसपोर्टर सन्नी ढिल्लो ने कहा कि मैंने RTI में जानकारी निकलवाई। इसमें पता चला कि भदौड़ की हरगोबिंद कोच और गोबिंद कोच ने सरकार को 8.40 लाख और 8.25 लाख रुपए की कोटेशन दी थी। इसके बावजूद मंत्री राजा वड़िंग ने बसों को बॉडी लगवाने के लिए राजस्थान भेजा। इस तरह एक बस की बॉडी लगवाने के लिए 3 से 4 लाख रुपए ज्यादा खर्च किए गए।

राजा वड़िंग बोले- जांच के लिए तैयार :-
वहीँ इस मामले में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा मैं हर रडार झेलने को तैयार हूं। यह राजनीतिक बदलाखोरी है क्योंकि सिर्फ पूर्व मंत्रियों को टारगेट किया जा रहा। उन्होंने कहा 99% काम वही होता है, जो अफसर कहते हैं। फिर इस मामले में अफसरों की भी जांच होनी चाहिए।

 


Leave a Reply