चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब के CM भगवंत मान कल गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दे कि उनकी होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। वहीँ शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। बता दे कि 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। तलाक के बाद उनकी पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई। उनकी पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही हैं। वे भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।
प्राप्त जानकारी अनुसार CM मान के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को परिवार ने चुना है। CM मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया है । वहीँ परिवार के कहने पर सीएम मान ने शादी के लिए सहमति दी है ।
सूत्रों के अनुसार सांसद राघव चड्ढा अरेंजमेंट की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी परिवार समेत शामिल होंगे।