Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में AAP पार्टी का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में AAP पार्टी का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

चंडीगढ़ : रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में पैदा हुई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर, आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने सेक्टर-17 प्लाज़ा (नीलम सिनेमा के सामने) केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल किया।

प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं और आम जनता का भारी हुजूम उमड़ा, जिन्होंने “नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर गायब हुआ गैस सिलेंडर” के गगनभेदी नारों से पूरे प्लाज़ा को गुंजा दिया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेताओं ने भाजपा पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भाजपा नेता विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये के सिलेंडर पर सड़कों पर बैठकर छातियां पीटते थे, आज वे 1000 पार कर चुके सिलेंडर पर गूंगे और बहरे हो चुके हैं। मोदी सरकार ने आम आदमी की थाली और महिलाओं के घर के बजट पर सीधे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दी है। उन्होंने कहा एक तरफ महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी है, तो दूसरी तरफ अब गैस की सप्लाई रोककर जानबूझकर किल्लत (आर्टिफिशियल शॉर्टेज) पैदा की जा रही है, ताकि पूंजीपतियों की जेबें भरी जा सकें।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक झांकी है। अगर गैस सिलेंडर की कीमतों पर तुरंत लगाम नहीं लगाई गई और शहर में सप्लाई व्यवस्था सुचारू नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर इस आंदोलन को और उग्र करेगी


Leave a Reply