Latest news
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM भगवंत मान ने जालंधर में पवन कुमार टीनू के लिए रोड शो कर मांगे वोट
Punjab CM Bhagwant Mann asked for votes by holding a road show for Pawan Kumar Tinu in Jalandhar.

पंजाब के CM भगवंत मान ने जालंधर में पवन कुमार टीनू के लिए रोड शो कर मांगे वोट

जालंधर : पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार देर शाम जालंधर पहुंच कर जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए रोड-शो कर वोट मांगे । आपको बता दें कि सीएम मान हर क्षेत्र में पहुंच कर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। सीएम मान के इस रोड शो के दौरान जालंधर पुलिस ने सुरक्षा बड़ा दी और चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की। बता दे कि आज का यह रोड दोपहर 3.30 बजे लवकुछ चौक से शुरू होना था लेकिन किन्ही कारणों के चलते लेट हो गया जिसके चलते शाम 7 बजे शुरू हुआ।

इस दौरान सीएम मान ने विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा। सी.एम. मान ने जालंधर से ऐलान किए गए उम्मीदवार पवन टीनू के अकाली दल पार्टी छोड़ने पर बड़ा बयान दिया है। सीएम मान ने कहा कि पवन कुमार टीनू आम गरीब परिवार से उठकर आए हैं। टीनू ने पार्टी नहीं छोड़ी थी बल्कि पार्टी ने दरकिनार कर दिया था। सीएम मान ने निशाना साधते हुए कहा कि जब पार्टी को काम होता है तो टीनू वर्करों से करवाया जाता है और उसके बाद उन्हें पार्टी से दरकिनार कर दिया जाता है। लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसी नहीं है। आम आदमी पार्टी आम लोगों की है। यहां पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता।

इस मौके सी.एम. मान ने कहा कि वह आज श्री दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर, श्री राम तीर्थ जाकर आया हूं। मैंने प्रार्थना की है कि भगवान मुझे आशीर्वाद दें… मैं ऐसे फैसले लूंगा जिससे लोगों के घरों के चूल्हे जलेंगे… लोगों के पक्ष में हरी कलम चलेगी। उन्होंने कहा पंजाब व पार्टी के साथ गद्दारी करने वालो को सबक सिखाएंगे।


Leave a Reply