Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट घोषित, टॉप-3 पर छात्राओं का कब्जा

पंजाब बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट घोषित, टॉप-3 पर छात्राओं का कब्जा

Punjab Board 10th Result 2025 : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। पहले 3 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। पंजाब के जिला फरीदकोट की अक्षनूर कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया है, रतिंदरदीप कौर (बरनाला) दूसरा स्थान जबकि अर्शदीप कौर (मलेरकोटला) तीसरे नंबर पर रही है। विद्यार्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते है।

10वीं में कुल 95.61% बच्चे पास हुए हैं।पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 2,77,746 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 2,65,548 उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.61% रहा।

फरीदकोट की अक्षनूर कौर ने 650 में से 650 अंक लेकर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
श्री मुक्तसर साहिब की रतिंदरदीप कौर ने 650 में से 650 अंक लेकर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है।
मलेरकोटला की अर्शदीप कौर ने भी 650 में से 650 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया।
तीनों स्थानों पर रहने वाली छात्राओं के अंक समान हैं, लेकिन उन्हें उनकी आयु के कारण प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला है।

इन Steps से चैक करें Result
Step 1- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें
Step 2-होमपेज पर नजर आ रहे रिजल्ट ऑप्शन पर Click करें
Step 3-इसके बाद Class 10 लिंक Select करें
Step 4- वहां मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल्स एंटर करके सबमिट पर Click करें
Step 5- Result आपकी स्क्रीन पर, करें Download


Leave a Reply