Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing अब इन पंपों पर बढ़े प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा!

अब इन पंपों पर बढ़े प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा!

नेशनल न्यूज़ : भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। पहले नायरा एनर्जी ने कीमतें बढ़ाई थीं, और अब शेल इंडिया ने भी 1 अप्रैल से अपने पेट्रोल पंपों पर दाम बढ़ा दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल के प्राइज में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ौतरी हुई है जबकि डीजल के दाम 25 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

बेंगलुरु में सामान्य पेट्रोल 119.85 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, अगर प्रीमियम की बात करें तो यह 129.85 रुपये प्रति लीटर, सामान्य डीजल 123.52 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपये प्रति लीटर है।अलग-अलग शहरों में टैक्स के कारण कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं।

कीमतें क्यों बढ़ीं?
ईंधन के दाम बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की महंगाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। पश्चिम एशिया में तनाव और खासकर Strait of Hormuz के रास्ते तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों का सीधा असर यहां पड़ता है।

कहां-कहां हैं शेल के पंप?
Shell India के भारत में 325+ पंप हैं, जो इन राज्यों में हैं, कर्नाटक (खासकर बेंगलुरु), महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और असम। बताते चलें कि, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है। आने वाले समय में और बढ़ोतरी की संभावना भी बनी हुई है, खासकर डीजल में।


Leave a Reply