Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का किया एनकाउंटर

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का किया एनकाउंटर

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पियूष पहलवान (फिरोजपुर) और प्रीतम शाह (नवांशहर) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान दोनों को गोली लगी और घायल हालत में उन्हें काबू किया गया। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें घायल कर पकड़ लिया। मौके से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सेक्टर-9 में एक प्रॉपर्टी डीलर पर उस समय हमला किया गया था, जब वह जिम से निकलकर अपनी कार में घर जा रहा था। हमलावरों ने उसे घेरकर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान सामने आई सीसीटीवी फुटेज में हमलावर घटना को अंजाम देते और बाद में बाइक पर फरार होते नजर आए थे। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है और अब मामले की आगे की जांच जारी है।


Leave a Reply