अमृतसर : आपको बता दें कि ड्रग मामले में जमानत मिलने के बाद वरिष्ठ अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। वही इस दौरान किए रोड शो के मामले में चुनाव आयोग ने उन पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी मिली है कि इस दौरान धारा 144 और कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ थाना सुल्तानविंड में मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के स्वागत के लिए अकाली वर्करों ने जहां कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई, वहीं धारा 144 का भी जमकर उल्लंघन किया गया। इसके बाद चुनाव आयोग ने मजीठिया पर कार्रवाई की है .