Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, शूटर संतोष जाधव समेत दो लोग गिरफ्तार
Police got big success in Sidhu Musewala murder case, two people including shooter Santosh Jadhav arrested

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, शूटर संतोष जाधव समेत दो लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी अनुसार इस हत्याकांड में शामिल शूटर संतोष जाधव को पुणे, पंजाब और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। जाधव को उसके एक साथी नवनाथ सूर्यवंशी के साथ पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड में संतोष जाधव भी शामिल था। बता दे कि पुलिस ने संतोष जाधव को रविवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

इसके बाद अदालत ने उसे 20 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक आठ आरोपितों की पहचान हो चुकी है। वहीँ इस मामले में सौरभ महाकाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दे कि इस मामले से जुड़े आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस जुटी हुई है। इसके साथ ही संबंधित राज्यों की पुलिस पंजाब पुलिस के साथ भी लगातार तालमेल बनाए हुए है। वहीँ पुलिस का मानना है कि संतोष जाधव से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड से संबंधित अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

 


Leave a Reply