Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing PM मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला : पंजाब पुलिस प्रमुख सहित एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को किया गया तलब
Case of lapse in security of PM Modi: Punjab Police Chief summoned more than a dozen senior officers

PM मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला : पंजाब पुलिस प्रमुख सहित एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को किया गया तलब

नई दिल्ली : आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच को तेज करते हुए कई अधिकारियों को तलब किया है। बता दे कि केंद्र की इस टीम ने फिरोजपुर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार ये टीम पहले फिरोजपुर – मोगा हाईवे पर बने उस फ्लाईओवर पर पहुंची, जहां पर पीएम मोदी के काफिले को रोका गया था। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने राज्य के पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय और एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को फिरोजपुर में तलब किया है। बता दे कि गृह मंत्रालय पहले ही इस पूरे मामले में पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांग चुका है। वहीँ पूरी जानकारी जुटाने के बाद तथ्यों के आधार पर गृह मंत्रालय उचित कार्रवाई करेगा।

 


Leave a Reply