Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के सराभा नगर से 4 साल का गुम हुआ बच्चा पुलिस ने ढूंढ कर परिवार को सौंपा
Police found 4-year-old missing child from Sarabha Nagar in Jalandhar and handed it over to family

जालंधर के सराभा नगर से 4 साल का गुम हुआ बच्चा पुलिस ने ढूंढ कर परिवार को सौंपा

जालंधर (संदीप ) : जालंधर के सराभा नगर से शुक्रवार शाम को एक 4 साल का बच्चा गम हो गया था । उसकी माँ को छोटी सी लापरवाही भारी पड़ गयी। वह बच्चे का हाथ पकड़कर घूमने निकली थी, लेकिन इसी बीच किसी का फोन आ गया और वो उसे सुनने में व्यस्त हो गई। इतनी देर में उसका अपने 4 साल के बच्चे से ध्यान हट गया और वो किसी दूसरे के साथ चला गया। हालांकि इसकी शिकायत मिली तो पुलिस ने बच्चे को गदईपुर से बरामद कर मां को सौंप दिया।

एसीपी जगजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही शिकायत मिली तो बच्चे से जुड़ा मामला होने की वजह से उन्होंने तुरंत केस दर्ज किया और उसकी तलाश में टीमें रवाना कर दी। एक टीम सुबह गदईपुर में पहुंची तो वहां एक परिवार ने उन्हें पूछा कि वो क्यों ढूंढ रहे हैं। जब पुलिस ने बच्चे के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि बच्चा उनके घर में है। जिसे पुलिस साथ ले आई और मां को सौंप दिया।

गदईपुर के परिवार ने बताया कि अंधेरा हो चुका था और यह बच्चा बाहर रो रहा था। उन्होंने उसके घर के बारे में पूछा लेकिन वो कुछ न बता सका। इस वजह से वो उसे अपने घर ले आए और खाना खिलाकर सुला दिया ताकि बच्चा सुरक्षित रह सके।

 

source link


Leave a Reply