Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में शिव सेना नेता पर जानलेवा हमले के मामले में दो हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना में शिव सेना नेता पर जानलेवा हमले के मामले में दो हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना : लुधियाना में दिनदहाड़े निहंगों द्वारा शिव सेना नेता संदीप थापर उर्फ ​​गोरा पर तलवारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घायल थापर के गनमैन को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि जब निहंगों ने शिव सेना नेता पर हमला किया तो उनके गनमैन ने विरोध करने की बजाय एक तरफ हट गया। इससे हिंदू संगठन भी नाराज हैं। सूत्रों के मुताबिक, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

बता दें कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 2 हमलावरों सरबजीत सिंह और हरजोत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक हमलावर की गिरफ्तारी अभी बाकी है। हमला करने वाले निहंगों ने हमले के बाद एक वीडियो भी जारी किया था और कहा था कि अगर कोई उनके धर्म, स्वाभिमान और शहीदों के बारे में कुछ भी गलत कहेगा तो उसे वैसा ही भुगतना पड़ेगा।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने बताया कि दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गनमैन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है, शिवसेना नेता थापर की हालत में सुधार बताया जा रहा है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply